बिल्सी में संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की हुई मौंत, हॉस्पिटल के बाथरूम में मिला शव
जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
बिल्सी। संदिग्ध परिस्थितियों में बाबा मिशन हॉस्पिटल में कार्यरत फिजीशियन का शव हॉस्पिटल के बाथरूम में मिलने से सनसनी मच गयी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बाथरूम से शव निकाला। अस्पताल के अन्य डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत की आशंका जतायी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों को घटना की जानकारी दे गयी है। सोमवार 23 जनवरी की सुबह तक परिजनों के आने की उम्मीद है।

नवंबर माह में ही डॉ. राहुल हर्षवर्धन ने अस्पताल में सेवायें देना शुरू किया। इससे पहले वे चंदौसी में थे। यहां वे स्कूल परिसर में आवासीय कालोनी में स्थित अलर्ट घर में रहते थे। सुबह जब वे हास्पिटल नहीं पहुंचे तो स्टाफ ने जाकर देखा, दरवाजा भीतर से बंद था, पुलिस बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो उनका शव बाथरूम में पड़ा था। शरीर पर साबुन लगा था और नल चल रहा था। प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने से निधन की आशंका है, बाकी पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट होगी। परिवार के लोगों को भी जानकारी दे दी गई है।