होली पर केमिकलयुक्त हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें- अम्मार हैदर रिज़वी
होली पर केमिकलयुक्त हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें- अम्मार हैदर रिज़वी
सैद नगली- नगर पंचायत सैद नगली के मुहल्ला रिज़वी गार्डन निवासी समाजसुधारक व शिक्षक सैय्यद अम्मार हैदर रिज़वी ने हिन्दू समाज से अपील की है कि रंगों के त्योहार होली पर केमिकलयुक्त ख़तरनाक रंगों के इस्तेमाल से बचें | सादा रंगों का प्रयोग करे | केमिकल वाले रंग बहुत हानिकारक होते हैं |
इनके प्रयोग से शरीर के किसी भी अंग को हानि पहुचने की संभावना रहती है | होली बेशक रंगों का त्योहार है जिसमे एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर मुबारकबाद दी जाती है | इसलिए होली पर साधारण रंगों का प्रयोग करें और केमिकल वाले खतरनाक रंगों से परहेज़ करें | एक दूसरे पर ज़बर्दस्ती रंग न लगाएं जिससे आपस मे कोई किसी तरह की लड़ाई झगड़ा होने की आशंका न पैदा हो | कोई भी त्योहार हो किसी भी मज़हब का हो हमे आपसी भाईचारा, मेलजोल, मुहब्बत, एकता का पैगाम देता है |