आपराधउत्तर प्रदेश

(हत्याकांड का खुलासा) पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही की थी अपने पति की हत्या।

(हत्याकांड का खुलासा) पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही की थी अपने पति की हत्या।

जयकिशन सैनी

बदायूं। दातागंज कोतवाली इलाके में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अरविंद की पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में आरोपियों ने यह गुनाह कबूला है। आरोपियों को कोर्ट ले जाने से पहले पुलिस ने एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव के सामने पेश किया। यहां एसपी सिटी ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
घटनाक्रम कोतवाली दातागंज इलाके के गांव उरैना का है।यहां रहने वाले अरविंद नाम के शख्स की दो सितंबर की रात गला दबाकर हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अरविंद के भाई रवींद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया।एसपी सिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह इस तफ्तीश में जुटे और अपने नेटवर्क समेत सर्विलांस की मदद से खुलासे की कोशिश की तो काफी कुछ सामने आया। इसी आधार पर अरविंद की पत्नी रुचि व उसके प्रेमी मोहित सिंह को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने प्रेम संबंध कबूले। यह भी बताया कि अरविंद शराब का आदि था। रात को नशा करके सो जाता था और इसी बीच मोहित व रुचि मिलते थे। घटना वाली रात भी हमेशा की तरह रुचि ने अरविंद के सोने के बाद मोहित को अपने घर पर बुलाया था। इसी बीच आधी रात को अचानक अरविंद जागा तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। उसने दोनों से गालीगलौज शुरू कर दी।
मोहित ने पुलिस को बताया कि उसने अरविंद को चारपाई पर पटक दिया। जबकि रुचि ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। इसी बीच मोहित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग निकला। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इनके खिलाफ सक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper