देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने digital India पुरस्कार 2022 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 के सातवें संस्करण को प्रस्तुत किया। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव श्री अल्केश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के महानिदेशक श्री राजेश गेरा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर मौजूद थे।

 

 

 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू डिजिटल इंडिया पुरस्कार के सातवें संस्करण की प्रस्तुति के दौरान

 

इस पुरस्कार समारोह में बोलते हुए संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी और रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने याद किया कि कैसे प्रधानमंत्री ने आठ साल पहले डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। तब से भारत ने जमीनी स्तर पर लोगों को सेवाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की है। डिजिटल इंडिया कैसे भारत के आम लोगों के जीवन को बदल रहा है, ये पूरी दुनिया के लिए एक केस स्टडी बन गया है।

 

DSC_7306.JPG

 

श्री अश्विनी वैष्णव डिजिटल इंडिया पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए

 

श्री वैष्णव ने भारत को बदलने के लक्ष्य की दिशा में सरकार के 10-आयामी व्यापक विजन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए और समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए अपना भाषण समाप्त किया।

 

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव श्री अल्केश कुमार शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि डिजिटलीकरण लक्षित समूहों को सहज लाभ प्रदान करने के लिए एकदम सही टूल्स प्रदान करता है और भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज व एक ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है। हमारा साझा लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी गतिविधियों में पूरी तरह से भाग लेने में सक्षम बनाना है।

 

DSC_7226.JPG

 

श्री अल्केश कुमार शर्मा डिजिटल इंडिया पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए

 

श्री अल्केश कुमार शर्मा ने ये भी उल्लेख किया कि “भारत जब इस वर्ष जी20 की अध्यक्षता संभाल रहा है, ऐसे में हमारे पास ये अवसर है कि हम प्रौद्योगिकी के प्रति मानव केंद्रित दृष्टिकोण में अपने गहरे विश्वास से दुनिया को प्रेरित करें और डिजिटल, सार्वजनिक चीजों, वित्तीय समावेशन और प्रौद्योगिकी द्वारा सक्षम विकास जैसे क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा नॉलेज शेयरिंग की सुविधा प्रदान करें।

 

DSC_7388.JPGDSC_7515.JPGDSC_7606.JPGDSC_7651.JPG

 

संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी और रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 की संग्रह पुस्तिका का विमोचन किया और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पहली प्रति भेंट की। ये संग्रह पुस्तिका यहां उपलब्ध है:

 

https://digitalindiaawards.india.gov.in/assets/compendium2022/index.html

 

image007Q3MT

 

 

 

श्री अश्विनी वैष्णव डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 का संग्रह राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को प्रस्तुत करते हुए

 

डिजिटल इंडिया पुरस्कार ( https://digitalindiaawards.gov.in ) सभी स्तरों पर सरकारी संस्थाओं द्वारा की गई अभिनव डिजिटल पहलों को प्रोत्साहित और सम्मानित करते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य न केवल सरकारी संस्थाओं बल्कि स्टार्ट-अप और जमीनी स्तर की डिजिटल पहलों को डिजिटल इंडिया का विजन पूरा करने के लिए प्रेरित करना है।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − twelve =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper