भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का किया गया शुभारंभ*

भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का किया गया शुभारंभ*
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलन्दशहर।
ऊंचागांव। संवाददाता
ऊंचागांव कस्बा में शिव मंदिर पर भागवत कथा का शुभारंभ हुआ जिसमें कथा से पहले डीजे बैंड बाजों के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न स्थानों से होकर वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई। जिसमें भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे। गुरुवार को कथावाचक रमाकांत शास्त्री के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। ऊंचागांव कस्बा के मुख्य मार्गों से शनि देव मंदिर से होते हुए वापस शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।कथावाचक रमाकांत
शास्त्री ने कहा कि भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही सौभाग्य से प्राप्त होता है। जिसमें चंद्रभान फौजी, राजू फौजी, सोनू,मयंक, सुभाष चंद्र गर्ग,यश आदि भक्तगण लोग मौजूद रहे।