उत्तर प्रदेश

दातागंज के एसडीएम रामशिरोमणि का दिल्ली में हुआ निधन, 26 जनवरी से चल रहे थे बीमार

एसडीएम राम शिरोमणि 55 साल के थे। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले थे। वह 26 जनवरी से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

दातागंज के एसडीएम रामशिरोमणि का दिल्ली में हुआ निधन, 26 जनवरी से चल रहे थे बीमार

एसडीएम राम शिरोमणि 55 साल के थे। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले थे। वह 26 जनवरी से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बदायूं। दातागंज तहसील के एसडीएम राम शिरोमणि का बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 26 जनवरी से बीमार चल रहे थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। यहां डीएम मनोज कुमार समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एसडीएम राम शिरोमणि 55 साल के थे। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले थे। 26 जनवरी को वह एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। तब से उनका उपचार वहीं चल रहा था। होली के दिन बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। इस दौरान परिवार वाले उनके साथ थे। वह एसडीएम के शव को अपने साथ कुंडा ले गए हैं।

राम शिरोमणि जिले में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे, लेकिन काफी समय से उनके पास दातागंज तहसील का चार्ज था। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनोज कुमार ने कहा कि होली पर एसडीएम के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। सभी अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper