धर्म

शुक्राचार्य गंगा घाट पर होने वाली साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ने लगा जनसैलाब

14 बी साप्ताहिक गंगा आरती तथा 21 व सामूहिक गंगा स्नान पर उमड़ी भीड़

 

सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट

सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम सुकरा गंगा नदी के शुक्राचार्य घाट पर भारत भारती गंगा आरती के तत्वाधान में प्रत्येक सोमवार को अपराहन में प्रारंभ की गई गंगा आरती में भाग लेने वालों का हुजूम उमड़ने लगा है तथा भारी तादाद में महिलाएं भी गंगा आरती में पहुंचना प्रारंभ हो गई हैं आरती के लिए भारत भारती गंगा आरती चबूतरे पर 14 बी साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया तथा 21 वा सामूहिक गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ कमाया I

f3818f14 c97f 4a41 bd6a fa31dbbfbe00
Crowd started gathering in the weekly Ganga Aarti at Shukracharya Ganga Ghat

गौरतलब है भारत भारती गंगा आरती के संयोजक जय भारत लोक सेवक द्वारा सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी के ग्राम सुकरा के शुक्राचार्य गंगा नदी घाट पर प्रत्येक सप्ताह सोमवार को अपराहन में गंगा आरती का आयोजन प्रारंभ किया गया है I
शुक्राचार्य गंगा नदी घाट पर भारत भारती गंगा आरती चबूतरे पर संयोजक जय भारत लोक सेवक द्वारा गंगा आरती से पूर्व गंगा स्नान किया गया तत्पश्चात आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया आरती में भारी तादाद में क्षेत्रीय लोगों के अलावा दूरदराज से सैकड़ों की तादाद में पहुंची भक्तजनों ने भी गंगा आरती में भाग लिया तथा पुण्य लाभ कमाया I

 

भारत भारती गंगा आरती के आयोजन के लिए संयोजक डाक्टर अरविंद धवल रामवीर सिंह भगवान से स्वतंत्र प्रकाश एडवोकेट तथा सदस्य पद के लिए डॉक्टर आदित्य महेश्वरी कमल नवल मनोज महावीर खुशीराम पिंटू राजा रानी साहू कुसुम सक्सेना सविता महेश्वरी पीढ़ी उपाध्याय सहित सैकड़ों ग्रामीण गंगा आरती में उपस्थित थे I

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper