थाना नरसैना परिसर में मनाया गया संविधान दिवस।
- थाना नरसैना परिसर में मनाया गया संविधान दिवस।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
ऊंचागांव। थाना नरसैना परिसर में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को संविधान की रक्षा हेतू शपथ दिलाई। संविधान का निर्माण बाबा साहब ने 26 नवंबर 1949 में किया था। जिसे भारतीय संविधान में 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया था। जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
थाना प्रभारी संजेश कुमार ने शपथ के दौरान कहा कि हर कोई जानता है कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मुख्य भूमिका थी। उन्हें देश के संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश के लिए सबकुछ न्यौछावर कर देश को सबसे बड़ा संविधान दिया। बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर का नाम अमर हमेशा अमर रहेगा।