उत्तर प्रदेश

बच्चों को बिस्कुट के पैकेट व टॉफियां बांटकर मनाया गया बाल दिवस।

उसहैत नगरध्यक्ष आकाश सैनी विधानसभा उपाध्यक्ष रजत सैनी के नेतृत्व में कालसेन बाबा मंदिर के निकट पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष फूल माला चढाकर बच्चों को बांटे बिस्कुट के पैकिट व टॉफियां

बच्चों को बिस्कुट के पैकेट व टॉफियां बांटकर मनाया गया बाल दिवस।

उसहैत नगरध्यक्ष आकाश सैनी विधानसभा उपाध्यक्ष रजत सैनी के नेतृत्व में कालसेन बाबा मंदिर के निकट पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष फूल माला चढाकर बच्चों को बांटे बिस्कुट के पैकिट व टॉफियां

जयकिशन सैनी (समर ईंडिया)

बदायूँ। कस्बा उसहैत में युवा मंच संगठन के उसहैत नगरध्यक्ष आकाश सैनी विधानसभा उपाध्यक्ष रजत सैनी के नेतृत्व में कालसेन बाबा मंदिर के निकट पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र के समक्ष फूल माला पुष्प चढ़ाकर और बच्चो को बिस्कुट के पैकिट और टॉफियां बांट कर बाल दिवस मनाया गया।09280f80 1624 43ea bde6 0b6f6cbce8d3इस मौके पर युवा मंच संगठन के जिला सचिव वंश गुप्ता व विजय कश्यप ने बच्चो को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के वारे और बाल दिवस क्यों मनाया जाता है इस विषय से अवगत कराया की पंडित जवाबर लाल नेहरू ने अपने एक प्रसिद्ध भाषण में कहा था,8272db72 d80a 47b2 84fd 8412ff824450आज के बच्चे कल का भारत होंगे जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करेंगे, उससे देश का भविष्य तय होगा ‘ पं. जवाहरलाल नेहरू का वर्ष 1964 में निधन हो गया, और उनकी याद में, संसद ने उनके जन्मदिन को बाल दिवस समारोह के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव जारी किया इससे पहले, भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था चाचा नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने उन्हें बच्चों से इतना प्यार था कि उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है. यही वजह रही कि भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया उनके मन में बच्चों के लिए अपार प्यार और सम्मान था।6f445035 e264 453d aa5f 207d78b5b719और वह उन्हें हमारे देश का भविष्य मानते थे इस प्रकार, भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था  वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे उन्हें गुलाब भी बहुत पसंद थे। इसलिए उनके कोर्ट की जेब में हमेशा एक गुलाब रहता था वह हर बच्चे को भारत का भविष्य मानते थे इसलिए उनका मानना ​​था कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए इस मौके पर बच्चों ने भारत माता जय का उद्घोष किया और बच्चो में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विशाल शर्मा रजत सैनी अनिल सैनी आनन्द कश्यप वंश गुप्ता अभी गुप्ता  धर्मेंद्र सैनी  उत्तम गुप्ता चमन सैनी निखिल सैनी तस्लीम खान गोपाल सैनी विजय कश्यप अशिव खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper