उत्तर प्रदेश

14 दिसंबर की रात कुल्हाड़ी से काटकर भाई-भाभी की हत्या करने वाले युवक के खिलाफ कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट,

14 दिसंबर की रात कुल्हाड़ी से काटकर भाई-भाभी की हत्या करने वाले युवक के खिलाफ कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट,

बदायूं| लहडौरा गांव के दंपती हत्याकांड में पुलिस ने तमाम साक्ष्यों और गवाहों को आधार बनाते हुए मृतक के आरोपी सगे भाई के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मौके से आरोपी के खून से सने कपड़े और खून लगी कुल्हाड़ी बरामद हुई थी। हालांकि उसने हत्या का आरोप अपने चाचा और चचेरे भाई पर लगाया था, लेकिन वह दोनों अपने घर में मौजूद थे। इससे पुलिस को नामजदगी पर शक हुआ था। जब गहराई से छानबीन की गई तो आरोपी सगा भाई निकला। विवेचना के दौरान पुलिस ने कई चीजों को आधार बनाया। सबसे पहले पुलिस को सूचना ही देरी से दी गई। इसके अलावा उदयवीर ने उनकी चीख-पुकार सुनने से इनकार किया था। सबसे बड़ा सुबूत उदयवीर के खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी थी। इसके अलावा गांव के तमाम लोगों ने उदयवीर के खिलाफ ही बयान दर्ज कराए। इन सब बातों को चार्जशीट में शामिल करते हुए पुलिस ने इसे न्यायालय में दाखिल कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि इसकी विवेचना के दौरान उदयवीर के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। कई गवाहों ने भी बयान दिए हैं।

ये था मामला:- यह मामला 14 दिसंबर 2022 की रात का है। उस रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहडौरा निवासी ओमवीर और उसकी पत्नी खुशबू अपने घर के बरामदे में एक ही चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक से ढाई बजे के बीच दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। उस दौरान घर में दंपती के अलावा ओमवीर का भाई उदयवीर भी कमरे में सो रहा था। उसने सुबह के समय अपने परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी थी। साथ ही अपने चाचा अमर सिंह और चचेरे भाई सतेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने उसी दौरान दोनों आरोपितों को उनके घर से पकड़ लिया था। वह दोनों खुद को बेकसूर बता रहे थे। प्रथम दृष्टया पुलिस भी मामला संदिग्ध मान रही थी। छानबीन के अनुसार 16 दिसंबर को घर से उदयवीर के खून से सने कपड़े और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई थी। इससे पुलिस ने 17 दिसंबर को उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इससे पुलिस ने उदयवीर को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper