UP Weather Update : यूपी के मौसम का बदले का अगले चार दिनों में मिजाज़, पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार
UP Weather Update: Changes in the weather of UP in the next four days, chances of rain in Western UP

UP Weather Update : हाल ही में UP के मौसम विभाग से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि तेज हवाओं के साथ पारे में उठापटक जारी है। गुरुवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2.3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। UP मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना
इतना ही नहीं आंतरिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते पहाड़ से चलकर आने वाली हवा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है। हालांकि अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।
तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी
वहीँ दूसरी ओर गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। UP प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान झांसी में 41.1 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर और फुरसतगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें – सचिवालय
न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त
आपको बताते चले कि न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त जारी है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 18 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। UP मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
Read More : https://samarindia.com/entertainment/dance-video-the-girl-did-naagin-dance-in-the-village/cid10247512.htm
तेज हवाएं चल सकती
हालाँकि कुछ जगहों पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।