अलापुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा चंडीगढ़ का भगौड़ा, वाहन चोरी की 17 वारदातों को दे चुका है अंजाम
कोर्ट के आदेश पर हुआ था भगोड़ा घोषि
अलापुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा चंडीगढ़ का भगौड़ा, वाहन चोरी की 17 वारदातों को दे चुका है अंजाम – कोर्ट के आदेश पर हुआ था भगोड़ा घोषित,
बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंडीगढ़ जिले से भगोड़ा घोषित था। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी दी है। अलापुर के वार्ड संख्या 14 में रहने वाला खातिब उद्दीन चंडीगढ़ पुलिस का वांटेड है। उसने वहां वाहन चोरी की 17 वारदातों को अंजाम दिया था। इनमें 7 वाहन बरामद हो चुके हैं। जबकि बाकी के 10 वाहनों का कोई पता नहीं है। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता न चलने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
27 अक्टूबर को दी दबिश:- चंडीगढ़ पुलिस टीम ने बीती 27 अक्टूबर को बदायूं पहुंचने के बाद आरोपी के घर दबिश दी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस पर वहां की पुलिस लोकल पुलिस को उसका इनपुट देकर चली गई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को इलाके के ही भसराला गांव जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस को भी दी गई है। जिससे विधिक प्रक्रिया के तहत चंडीगढ़ पुलिस उसे यहां से अपने साथ ले जा सके।