उत्तर प्रदेश

विधुत कर्मचारियों की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल का मामला:-उपजिला मजिस्ट्रेट ने आधा दर्जन विधुत उप केंद्रो की आपूर्ति बनाए रखने के लिए खुद संभाला मौर्चा-

कर्मचारी किए तैनात

विधुत कर्मचारियों की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल का मामला:-उपजिला मजिस्ट्रेट ने आधा दर्जन विधुत उप केंद्रो की आपूर्ति बनाए रखने के लिए खुद संभाला मौर्चा- कर्मचारी किए तैनात

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

सहसवान। विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश विधुत कर्मचारियों व अभियंताओं की कतिपय मांगों को लेकर समस्त डिस्कॉम मुख्यालय एवं परियोजना मुख्यालय पर चरणबद्ध तरीके से चलाई जा रही हड़ताल के क्रम में 16 मार्च मध्य रात्रि से 72 घंटे की अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल पर चले जाने से विधुत आपूर्ति में व्यवधान न हो आपूर्ति बनी रहे इसके लिए उपजिलाधिकारी ने सहसवान तहसील क्षेत्र के पांच विद्युत केंद्रों पर राजस्व कर्मचारियों तथा पुलिस कर्मचारियों की दो चरणों में ड्यूटी लगाकर उन्हें विधुत वितरण व्यवस्था पर चौकसी रखने के निर्देश दिए हैंlc8ec277f 577d 4960 96c9 4763c6a61ae9उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र ने सहसवान तहसील क्षेत्र में विधुत कर्मचारियों संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश विधुत कर्मचारियों का अभियंताओं की कतिपय मांगों को लेकर 16 मार्च की रात्रि से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल में विधुत आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत उप केंद्र सहसवान नगर सहसवान देहात पर तहसीलदार शर्मनानंद प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह समदा विद्युत उप केंद्र पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार नादा उपकेंद्र पर जितेंद्र कुमार नायब तहसीलदार जरीफनगर तथा देहगवा उप केंद्रों पर नायब तहसीलदार आनंगराज सिंह को पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात करते हुए राजस्व कर्मचारी पुलिसकर्मी उप निरीक्षक को तैनात किया है उप केंद्रों पर दो चरणों में नियुक्ति की गई है प्रथम चरण रात्रि 10बजे से सुबह 8:00 बजे तक द्वितीय चरण सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रारंभ होगाl4b415c52 b9dd 47f6 9850 e2893955a0b2उपजिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने उप केंद्रों पर तैनात अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह उप केंद्रों की संपत्तियों की निगरानी रखते हुए विधुत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो आपूर्ति सामान्य बनी रहे इसके लिए वह चौकसी रखें तथा अगर कोई भी कारपोरेशन की संपत्तियों विधुत उपकेंद्र पर व्यवधान उत्पन्न करने तोड़फोड़ करने का प्रयास करें तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएla423d72b f2b3 4a62 a9f4 179494a53546उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी सिंह के साथ सहसवान तहसील क्षेत्र के विधुत उपकेंद्र का निरीक्षण किया तथा विधुत उप केंद्रों पर नियुक्त किए गए अधीनस्थों कर्मचारियों को भी चेक किया तथा उन्हें निर्देश दिए कि वह विधुत आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।

इस पर वह कड़ी निगरानी रखें उन्होंने कहा उप केंद्रों पर जिन अधीनस्थों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह निर्देशों का पालन करें इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उपजिला मजिस्ट्रेट के साथ तहसीलदार शर्मानंद प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह उपस्थित थेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 10 =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper