आपराधउत्तर प्रदेश

(हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला)  हाथ में प्रेमिका की फोटो ले युवक ने कर लिया सुसाइड, गेस्ट हाउस में खुद को देर रात मारी गोली,  बगल में सो रहे दोस्त को फायर की आबाज तक नही सुनाई दी।

गेस्ट हाउस में खुद को देर रात मारी गोली,  बगल में सो रहे दोस्त को फायर की आबाज तक नही सुनाई दी।

(हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला)  हाथ में प्रेमिका की फोटो ले युवक ने कर लिया सुसाइड, गेस्ट हाउस में खुद को देर रात मारी गोली,  बगल में सो रहे दोस्त को फायर की आबाज तक नही सुनाई दी।

जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

बदायूं। सोमवार देर रात गेस्ट हाउस में ठहरे एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक बरेली का रहने वाला था। वह एक लड़की को अगवा करने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक के हाथ में उसी लड़की की तस्वीर भी थी। बड़ी बात यह है कि युवक का दोस्त भी उसके बगल में सो रहा था लेकिन उसे गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। जब नींद खुली तो कमरे से बाहर आया और पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को घर से काफी दिनों पहले बेदखल कर दिया गया था। लड़की को अगवा करने के मामले में पुलिस ने परिवार का उत्पीड़न भी किया, वह शायद बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। हालांकि, अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

मौत के वक्त लड़की की तस्वीर हाथ में थी:- गेस्ट हाउस में सुसाइड करने वाले युवक अलीम की मौत की सूचना पाकर उसके पिता रहीम शेख भी बरेली से बदायूं पहुंच गए। पिता रहीम शेख ने बताया कि उन्हें देर रात यह सूचना मिली कि उनके बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इधर, जब वह आधी रात को थाने पहुंचे तो पुलिस ने एक वीडियो उन्हें दिखाया। इसमें युवक के हाथ में उसी युवती का फोटो था। जिसको लेकर युवक घर से भागा था।एक समुदाय की लड़की से चल रहा था युवक का प्रेम प्रसंग:- रहीम शेख बताते हैं कि लगभग आठ-छह महीने पहले अलीम के संपर्क में एक लड़की आई थी। उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार उसे समझाया भी गया कि उस लड़की से दूर रहो लेकिन वह समझ ही नहीं रहा था। उसकी हरकतें ठीक नहीं थी, इसलिए 2014 में घर से बेदखल भी कर दिया था। वह हम लोगों से अलग रहने लगा था। बीच में पता चला कि वह लड़की को लेकर फरार हो गया है। मुझे सही से याद नहीं तकरीबन 13 अक्टूबर 2022 को मुकदमा बरेली के थाना बारादरी में दर्ज हुआ था। जबकि पुलिस ने 20 नवंबर को लड़की को बरामद कर लिया था। अलीम फरार चल रहा था।

शादी के बाद हुआ था तलाक:- पिता रहीम शेख ने बताया कि अलीम की शादी तकरीबन 3 साल पहले हुई थी। जबकि इसके बाद उसका तलाक हो गया। तकरीबन 2 साल का बेटा भी उसके पास है। हालांकि अब वह तलाकशुदा पत्नी के यहां रह रहा है। इसी बीच यह युवती संपर्क में आई और अब बेटे की लाश मिली है।

बेटे से होती रहती थी बात:- पिता ने बताया कि उनकी बेटे से बात होती थी। कहने को तो उसे अलग कर दिया था लेकिन बेटा तो बेटा ही होता है। जब परिवार के लोग पुलिसिया उत्पीड़न की दास्तां सुनाते थे तो वह तनाव में आ जाता था और इसी तनाव के चलते उसने शायद खुद को गोली मार ली। हालांकि पिता का यह भी कहना है कि हो सकता है कि बेटे का कत्ल हुआ हो हालांकि पुलिस जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

आलम से राज खंगाल रही पुलिस:- अलीम ने जब सुसाइड किया तो उसका दोस्त आलम निवासी वार्ड संख्या 11 कस्बा ककराला थाना अलापुर, बदायूं भी उसके साथ कमरे में था। आलम के मुताबिक आधी रात को अलीम ने खुद को गोली मारी। उस वक्त वह उसकी बगल में सो रहा था, लेकिन उसे फायर की आवाज सुनाई नहीं दी। बाद में नींद टूटी तो उसकी लाश को कमरे में बंद करके निकल आया और बाद में पुलिस को सूचना दी। फायर की आवाज सुनाई न देने की बात पुलिस को भी खटक गई और आलम से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

कहां से आई पिस्टल, बड़ा सवाल:- अलीम के पास अवैध पिस्टल कहां से आई यह खुद में बड़ा सवाल है। क्योंकि उसके पास पहले से कोई असलहा था इस बात से परिजन इंकार कर रहे हैं। जाहिर है कि फरार रहने के दौरान उसे पिस्टल कहीं से मिली होगी। चूंकि कस्बा ककराला अवैध असलहों के कारोबार को लेकर बदनाम है, ऐसे में पुलिस को शक है कि पिस्टल आलम ने ही युवक को लाकर दी होगी। एसएचओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि आलम से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − three =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper