कार की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कार की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी लाखन की 32 वर्षीय पत्नी गीता 23 मार्च को अपने घर पर कार्य कर रही थी। इस दौरान आदमपुर-रहरई लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार कार चारदीवारी को तोड़ते हुए उसके घर में घुस गई। जिससे घर में कार्य कर रही महिला को जोरदार टक्कर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया । जहां उसका उपचार चल रहा था
जहां उपचार के बाद महिला को परिजन घर ले आए। जहां घर पर ही महिला का उपचार चल रहा था। देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने नम आंखों से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन बेटी तथा दो बेटे छोड़ गई है।