सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए अभियान की हुई शुरुआत
सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए अभियान की हुई शुरुआत
रिपोर्टर मोहम्मद इस्तकार
हसनपुर नगर में पॉलिथीन यूज नहीं करने को लेकर रेस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नाम रेस दिया गया है। वहीं नगर पालिकाओं ब्लॉकों में लोगों के साथ कर्मियों को दुकान वालों से सिंगल यूज पॉलीथिन नही मांगने और इसका उपयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई गई। सफाई कर्मियों ने नालियों चौराहों सड़कों से सिंगल यूज पॉलीथिन को हटाया। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज पॉलीथिन से होने वाले नुकसान से अवगत कराना और इसका उपयोग बंद करवाना है। नगर में सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए बड़े स्तर पर रेस अभियान की शुरुआत हुई है। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत करते हुए नगर पंचायतों, नगर पालिका, ब्लॉकों में शपथ दिलाई गई। रेस अभियान के दौरान लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। नालियों, चौराहों, सड़कों से पॉलिथिन और प्लास्टिक को उठाया गया। अभियान के अंतर्गत शहर के सभी क्षेत्रों और वार्डो में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।