अत्यंत दुखद

दिपावली की छुट्टी पर घर आए। सुबेदार की सड़क हादसे में मौत।। परिवार में मचा कोहराम। 

दिपावली की छुट्टी पर घर आए। सुबेदार की सड़क हादसे में मौत।। परिवार में मचा कोहराम। 

दिपावली की छुट्टी पर घर आए। सुबेदार की सड़क हादसे में मौत।। परिवार में मचा कोहराम।

 

समर इंडिया- शिव नरेश माहुर

आहार संवाददाता

बुलन्दशहर- आहार थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी सुबेदार मनोज कुमार शर्मा पुत्र वीरपाल शर्मा 42 वर्ष। 10 अक्टूबर को एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। वर्तमान में मनोज कुमार शर्मा खुरजा सिटी में अपनी पत्नी दीपमाला शर्मा 40 वर्ष व दो बच्चों बेटी रिचा शर्मा 15 वर्ष व बेटे इशांक शर्मा 12 वर्ष के साथ रहते हैं। उनके पैतृक गांव भगवंतपुर में बड़े भाई मुनेश कुमार शर्मा के यहां पर श्री रामायण का पाठ चल रहा था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए परिवार सहित गांव आए हुए थे।

 

 

कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसाद वितरण के बाद किसी जरूरी कार्य के लिए अपने बडे़ भाई मुनेश शर्मा से अनूपशहर जाने की बात कही। मुनेश शर्मा ने शाम के समय को देखते हुए अनूपशहर जाने के लिए मना किया था। लेकिन ज्यादा आवश्यक काम होने की बात कहकर के। अपनी पत्नी व बच्चों को गांव में ही छोड़ कर अपनी कार से अनूपशहर के लिए रवाना हो गए। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनिवास के नहर पुल के समीप गौवंश को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क किनारे खाई में पलट गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और ऐंबूलेस को सूचना दी। और घटनास्थल की तरफ दौड़े।

 

 

सूचना पाकर अनूपशहर पुलिस मौके पर पहुंची राहगीरों की मदद से तुरंत गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को कार में से बाहर निकाला और तुरंत जहांगीराबाद सी एच सी भिजवाया। और घायल मनोज कुमार के फौन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन सी एचसी की तरफ दौड़े। सी एच सी जहांगीराबाद पर डॉक्टरों ने मनोज कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए। बुलन्दशहर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही घायल मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों व गांव में कोहराम मच गया। मनोज कुमार की हुई असमय मौत से पत्नी बच्चों व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई रोकर बताते हैं कि अगर मेरे मना करने वाली बात मान ली होती तो वह आज हमारे बीच होता। वर्तमान में मनोज कुमार की तैनाती पश्चिम बंगाल के पानागढ थी।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper