मिटटी लेने गईं महिलाएं मिटटी की ढांग में दबी, एक की मौत।
पौता मिटती लेने गईं महिलाएं मिटती की ढांग में दबी, एक की मौत।

पौता मिटटी लेने गईं महिलाएं मिटटी की ढांग में दबी, एक की मौत।
समर इंडिया। धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव । पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी महिलाएं मांडू गंगा घाट के समीप से पौता मिटटी लेने गई थी। मिटटी खुदाई के दौरान मिटती की ढांग गिरने से आधा दर्जन महिलाएं दब गई। मौके पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया। खेतो में काम कर रहे किसानों ने कड़ी मसक्कत के बाद महिलाओं को बाहर निकाला। जब तक एक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर एडीएम, एसडीएम स्याना, सीओ स्याना और थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
बुधवार को पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी भूली देवी, उर्मिला देवी, लज्जा देवी, उमेश कुमार थाना अहार क्षेत्र के गांव शफीनगर निवासी पूनम देवी, कुनिया देवी, बालेश्वरी सुबह करीब दस बजे मांडू गंगा घाट के समीप चूल्हा पोतने वाली मिटटी लेने के लिए गई थी। मिटटी खोदने के दौरान मिटती की ढांग पौता मिटती खोद रहीं महिलाओं के ऊपर भरभरा कर गिर गई। जिसमें एक पुरूष व छः महिलाएं दब गई। वहां मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया। खेतो में काम कर रहे किसान घटना स्थल पर पहुंच गए। और कड़ी मसक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया। तब तक भूली देवी पत्नी घासी निवासी गजरौला की मौत हो चुकी थी।
लोगो ने जिसकी सूचना महिलाओं के परिजनों को दी। घायल महिलाओं के परिजन उनको गांव लेकर पहुंचे जहां गांव में उनका उपचार कराया जा रहा है। जिसकी सूचना पाकर एडीएम, सीओ स्याना वंदना शर्मा, एसडीएम स्याना मधुमिता सिंह, थाना प्रभारी संजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। थाना पुलिस ने मृतका महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ढांग में दबने से महिला की मौत की सूचना से क्षेत्र सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ढांग में महिला दबी होने की आशंका को लेकर जेसीबी को बुलाकर घटना स्थल की खुदाई भी कराई गई। गरिमत रही कि रेस्क्यू के बाद कोई बच्चा या महिला उसमें दबे नहीं मिले।