वन विभाग की मिलीभगत से ऊंचागांव क्षेत्र में हो रहा प्रतिबंधित हरे पेड़ो का कटान।
वन विभाग की मिलीभगत से ऊंचागांव क्षेत्र में हो रहा प्रतिबंधित हरे पेड़ो का कटान।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव।विकास खण्ड क्षेत्र के शकरपुर और चठेरे के बीच में वन विभाग की मिलीभगत से लकड़ी ठेकेदार जामुन, व शीशम के प्रतिबंधित हरे पेड़ पौधों को काट कर रातों रात ले गए। जहां एक तरफ सरकार योजनाओं के तहत अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगवा रही हैं वहीं वन विभाग व पुलिस मिलकर क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं को क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ो को कटवाने में मिलीभगत करते नज़र आ रहे हैं। क्षेत्र के गांव शकरपुर व चठेरे रास्ते के बीच में लकड़ी ठेकेदार लगभग आधा दर्जन शीशम व जामुन के प्रतिबंधित हरे पेड़ो को रातों रात काटकर ले गए।
इस समय ऊंचागांव क्षेत्र में वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से फल पट्टी के नाम से जाने वाले क्षेत्र में लगातार रातों रात हरे पेड़ पौधों का कटान हो रहा है। क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदार बेखौफ नज़र आ रहे हैं। वन विभाग के डिप्टी प्रमोद कुमार भारती से इस संबंध में जानकारी के लिए कॉल की तो उन्होंने बताया कि इस लकड़ी कटान की जानकारी तो लग गयी है लेकिन उस लकड़ी ठेकेदार कौन है उनकी अभी जानकारी नहीं लगी है। लकड़ी ठेकेदार की जानकारी की जा रही है। जानकारी मिलते ही लकड़ी ठेकेदार पर जुर्माना वसूला जाएगा।