.पूर्व विधायक चौ० गजेंद्र सिंह ने क्षेत्र में किया चुनावी जनसंपर्क.अपने 10 साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां.

समर इडिया ब्यूरो चीफ बुलंदशहर
बुलंदशहर
जहांगीराबाद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने किया जनसम्पर्क, गजेंद्र सिंह बोले भेदभाव की राजनीति नहीं आपका भाई आपके साथ हैं। क्षेत्र में बीमारी से पीड़ित लोगों व बीमारी से हुई मौतों के परिजनों से भ्रमण कर मुलाकात की। क्षेत्र के गांव गांव डूंगरा जाट, चरोरा, अनूपशहर नगर, रोरा, शिव नगला आदि गांव में लोगों के स्वास्थ्य के हाल-चाल जाने तथा क्षेत्र के गांव रोरा में पूर्व प्रधान चंद्रवीर कश्यप के आवास पर बैठक कर लोगों से मिशन 2022 में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल की चर्चा करते हुए लोगों से सर्व समाज में भाईचारा बनाकर विकास व बेहतर कानून व्यवस्था के हित में वोट करने की बात कही। उन्होंने वर्तमान में किसान नौजवान मजदूर के बदहाल होने की बात कहीं। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह राघव रविंद्र प्रधान बबलू कुरैशी चंद्रवीर प्रधान सुरेश कश्यप रमेश कश्यप रामसिंह कश्यप रमेश प्रजापत उपदेश शर्मा राजकुमार शर्मा किरनपाल शर्मा दीपक कुशवाहा नेमपाल सिंह विजय सिंह बादशाह राकेश सिंह पवार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे