जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हालत नाजुक।।
जहरीले कीड़े के काटने से महिला की हालत नाजुक।।
समर इंडिया- शिव नरेश माहुर
आहार संवाददाता
बुलंदशहर- आहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहरपुर में एक महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। जिससे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दे कि आज दोपहर के समय औरंगाबाद ताहरपुर निवासी द्रोपदी पत्नी विजय सिंह उम्र 50 वर्ष अपने घर के बरामदे मैं जमीन पर कपडा बिछा कर आराम कर रहीं थी। आराम करते समय कुछ देर के लिए नींद आ गई। तभी उनको नींद में ही किसी के काटने का एहसास हुआ। तो उन्होंने अपने परिजनों को जानकारी दी। उसके कुछ देर बाद उनकी हालत बिगडती चली गई।
तभी परिजन उनको आनन-फानन में डॉक्टर के बजाय थाना नरसेना के गांव गजरौला निवासी किसी वैद के पास ले गए। उन्होंने महिला को देखने के साथ ही मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उनको आहार थाना क्षेत्र के गांव मोहरसा में सपेरों के पास ले गए। लेकिन वहां पर भी सपेरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए मना कर दिया। खबर लिखे जाने तक परिजन उनको हापुड़ जनपद के गांव बहादुर गढ के लिए रवाना हो गए थे।।