आपराध

चाकुओं से वार कर युवक की हत्या।

चाकुओं से वार कर युवक की हत्या।

चाकुओं से वार कर युवक की हत्या।

 

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।

ऊंचागांव।संवाददाता।

 

बुलन्दशहर।

ऊंचागांव । चौकी क्षेत्र के गांव करियारी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। परिजनो ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगो को गिरफतार किया है।

ऊंचागांव क्षेत्र के गांव करियारी निवासी मृतक मलखान पुत्र अमीचन्द 32 वर्ष की मां बाला देवी ने बताया है कि बुद्धवार की देर सायं करीब आठ बजे मलखान घर पर बैठा था कि तभी गांव के चार से पांच लोगों ने आकर मेरे बेटे के सीने में चाकू से एक के बाद एक वार किये और गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन जिसे लेकर चिक्तिसक के पास पहुंचे जिसको चिक्तिसको ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक मलखान की शादी छः साल पहले कामनी के साथ हुई थी।

 

 

 

जिनको दो छोटे छोटे बच्चे हैं। जो लड़का चार वर्ष लड़की लगभग तीन वर्ष की है। परिजनों ने बताया कि मलखान आबकारी विभाग के जीएम की गाड़ी चलाता था।मलखान की हत्या से अहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बड़े भाई उदल सिंह ने छह लोगो को नामजद कर तहरीर दी है। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम स्याना मधुमिता सिंह व सीओ स्याना वंदना शर्मा व औरंगाबाद थाना, खानपुर थाना एवं स्याना थाना की पुलिस मौजूद रही। हिन्दू संगठन के कुछ लोग व परिजन थाना नरसैना पहुंच गए और मृतक मलखान की हुई हत्या में एसडीएम स्याना व सीओ स्याना उपस्थित प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगे।

 

 

 

प्रशासन द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि मामला शान्ति पूर्ण है । मृतक युवक का नम आंखों से मांडव ऋषि आश्रम गंगा घाट पर पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की धरपकड़ जारी है जल्दी ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper