धूल भरी आंधी तूफान ने मचाई तबाही।हुआ भारी नुकसान।

धूल भरी आंधी तूफान ने मचाई तबाही।हुआ भारी नुकसान।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलन्दशहर।
ऊंचागांव। क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम आये जबरदस्त तूफान ने तबाही मचा दी जिस समय तूफान ने अपना रूप दिखाना शुरू किया एक खौफनाक मंजर नजर आ रहा था तूफान रुक रुक कर तबाही मचा रहा था। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गजरौला में एक परिवार अपने बच्चों के साथ मकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था तो अचानक आए तूफान से सीमेंट से बनी चादर तूफान में उड़ गई और सो रहे परिवार के बच्चों व महिला के ऊपर जा गिरी जिससे महिला सोनम पत्नी वीरपाल घायल हो गई बच्चों की चीख पुकार सुनकर कर आंधी में ही पड़ोसी दौड़कर आए और जैसे तैसे सीमेंट की चादरों के नीचे दबे महिला व बच्चों को निकाल कर
नजदीकी चिकित्सक से महिला का उपचार कराया महिला को सिर में गंभीर चोट आई गरिमत रही कि किसी की जान हानि न हुई अगर किसी तरह सीमेंट की चादर का कोने की तरफ से गिरा होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उधर बागवानी कर रहे व्यापारियों खलबली मच गई जिस तरह से आम से लदे पतझड़ हो रहे थे। तो व्यापारियों के होश उड़ गए आम व्यापारियों को पूरी रात पलक तक नहीं लगा
व्या
ने बताया कि इस तूफान ने हमारा काफी नुकसान किया है और आम की फसल को चौपट कर दिया है। आज लगभग लाखों रुपए के हिसाब से नुकसान हुआ है। समय से पहले ही आम झड़ जाने से भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जिससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। इस भयंकर तूफान से विधुत आपूर्ति भी बाधित हुई है। लगभग 20 घण्टे बाद भी विधुत सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। जिससे सरकारी विभागों के जरूरी कार्य व किसानों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में तूफान ने काफी नुकसान किया है। गाँव में किसी की घरों में लगीं सीमेंट की चादर तो किसी की बौंगे बिटोरों की छान काफी दूर तक उड़ गई।