उत्तर प्रदेश

भैंस चोर सक्रिय, दो थाना क्षेत्रों के ग्रामों में फायरिंग कर भैंस लूट ले गए बदमाश।

भैंस चोर सक्रिय, दो थाना क्षेत्रों के ग्रामों में फायरिंग कर भैंस लूट ले गए बदमाश।

जनपद में आए दिन भैंस चोरी के मामले सामने आ रहे है।

जयकिशन सैनी

बदायूं। जनपद में आए दिन भैंस चोरी के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन अब बदमाशों ने भैंस लूटना शुरू कर दी हैं। शनिवार रात बदमाशों ने सहसवान और बिल्सी इलाके में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। बदमाश दोनों जगह अपने वाहन लेकर पहुंचे थे और फायरिंग करते हुए भैंस लूट ले गए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पालपुर निवासी कुंवरपाल शनिवार रात अपने घर के बाहर बंधी भैंसों के पास सो रहा है। रात के करीब तीन बजे आठ-दस बदमाशों ने उसकी एक भैंस खोल ली। बदमाश भैंस खोलकर निकले थे कि तभी कुंवरपाल जाग गया।

इस पर बदमाश तेजी से भैंस को दौड़ाते हुए ले गए और उसको पिकअप में चढ़ाने लगे। पीछे से पहुंचे कुंवरपाल ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे कुंवरपाल डर गया और फायरिंग से बचने के लिए उसने आढ़ ले ली। तब तक बदमाश भैंस को पिकअप लादकर भाग गए। शोर शराबा और फायरिंग की आवाज सुनकर कई लोग जाग गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक रात बदमाशों ने महलोली गांव में भी भैंस लूटने की कोशिश की। वही सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर में शनिवार रात बदमाशों ने करीब तीन बजे घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने ग्रामीण आराम सिंह के घर में घुसकर दो भैंसें खोल लीं।

इसी दौरान परिवार वाले जाग गए। वह घर से निकलकर भागे। उस वक्त बदमाश दोनों भैंस एक डीसीएम में लाद रहे थे। उन्हें देखकर आराम सिंह के परिवार वालों ने शोर मचा दिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया। तभी बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इससे ग्रामीण डर गए। वह पीछे भाग खड़े हुए। तो बदमाश दोनों भैंसों को डीसीएम में लादकर भाग गए। आराम सिंह ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper