आज से शुरू हुआ संसद का बजट सत्र, पीएम मोदी ने कही ये बात
Budget session of Parliament started from today, PM Modi said this
जैसा की सभी जानते है कि संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो चूका है। तो वहीँ ख़ास बात ये है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार संसद के ज्वाइंट सेशन को संबोधित कर रही है। मुर्मू के आने पर पूरे सदन ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। मुर्मू ने कहा- संसद के इस संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है।
आपको बतादें कि कुछ ही महीने पहले देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर अमृतकाल में प्रवेश किया। अमृतकाल के 25 वर्ष का कालखंड स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी और विकसित भारत के निर्माण का वक्त है।
लोगो की उम्मीदे होंगे पूरी : पीएम
आपको बताते चले कि बजट सत्र से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज का दिन महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति मुर्मू संसद में पहली बार जॉइंट सेशन को संबोधित कर रही हैं। इस सदन में तकरार तो होगी ही, तकरीर भी होनी चाहिए। मोदी ने कहा- विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आया है। हम बहुत अच्छी तरह मंथन करके देश के लिए अमृत निकालेंगे।
इतना ही नहीं हमारे देश के बजट पर विश्व की नजर है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें होंगी। हमारे देश की ओर दुनिया आशा से देख रही है। हमार लक्ष्य देश पहले-देशवासी पहले होना चाहिए। आगे राष्ट्रपति ने कहा हमारे सामने युग निर्माण का अवसर है। इसके लिए शत प्रतिशत सामर्थ्य के साथ काम करना है। हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जिसमें अतीत का गौरव और आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो।
आगे उन्होंने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। जो मानवीय दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम हो। गरीबी न हो, मध्यम वर्ग वैभव से युक्त हो। युवा समय से दो कदम आगे चलते हों, ऐसा भारत हो। जिसकी विविधता और उज्ज्वल और एकता और ज्यादा अटल हो।2047 में जब ये सच्चाई जीवंत होगी तो उसकी नींव का अवलोकन भी करेगा।