गमाडेट मईया के मंदिर पर रामायण पाठ के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन हुआ|

गमाडेट मईया के मंदिर पर रामायण पाठ के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन हुआ|
जयकिशन सैनी (ब्यूरो चीफ) समर इंडिया|

बदायूं| जोशी समाज एवं युवा मंच संगठन के द्धारा बदायूँ लालपुल जोशी मोहल्ले गमाडेट मईया के मंदिर पर रामायण पाठ के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस आयोजन के सेवादार दिलीप जोशी ने बताया भारतीय सँस्कृति के अनुसार रामायण का पाठ, सुन्दरकाण्ड का पाठ आदि के बाद भंडारे का आयोजन होना भारतीय सँस्कृति के हिन्दूधर्म के प्रति आस्था भाव को जाग्रत रखता है| भगवान के उपासक इस तरह पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की भावना से लोगो को प्रेरणा देते है।

रामायण पाठ और भंडारे के सेवकों में राकेश जोशी, जितेंद्र कश्यप, पण्डित बनारसी लाल, मुकेश जोशी, पवन जोशी, अवदेश जोशी, ध्रुव देव गुप्ता, सुशील मौर्य,विशाल भारद्धाज आदि।