Uttar Pradesh

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने चिता से उठाई लाश,

पुलिस को देखते ही हैरत में पड़े मृतक के परिजन:-

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने चिता से उठाई लाश

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में परिजनों से विवाद के बाद घर में मिला था युवक का शव

पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव ले गए थे कछला घाट-

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन अंत्येष्टि के लिए शव कछला गंगा घाट लेकर पहुंचे और चिता तैयार कर ली। इसी बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी तो पुलिस चिता से शव को उठा लाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कल शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव रसूलपुर निवासी 27 वर्षीय सुरेश पुत्र रामसिंह शहर से अपने घर पहुंचा तो उसका परिजनों से विवाद होने लगा। काफी देर तक परिजनों से उसका विवाद हुआ तो आसपास के घरों तक बात पहुंच गई। इसके बाद परिजन शांत हो गए। दोपहर करीब दो बजे सुरेश का शव उसके ही कमरे में मिला तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में उसका शव लेकर अंत्येष्टि को कछला गंगा घाट पहुंच गए। कछला गंगा घाट पर उसकी चिता तैयार की गई। इधर, किसी ने यूपी 112 पर फोन से सूचना देते हुए बताया कि उसकी पिटाई की गई जिस वजह से उसकी मौत हुई है। यूपी 112 से सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस कछला पहुंची और शव को चिता से उठा लिया। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई ने बताया कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने यूपी 112 पर सूचना दी थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को देखते ही हैरत में पड़े मृतक के परिजन:- कछला। गंगा घाट पर मृतक सुरेश की अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी। उसकी चिता तैयार कर परंपरागत तरीके से शव की अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच कछला पुलिस के साथ सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले अंत्येष्टि को रुकवा दिया। पुलिस को देखते ही मृतक के परिजनों के होश उड़ गए। वह किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार करते रहे, लेकिन पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराना होगा। इसके बाद पुलिस शव लेकर जिला मुख्यालय चली गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button