Trending News
Budaun News: आलू की टिक्की खिलाकर युवक को किया बेहोश, मकान में ले जाकर काट डाला गुप्तांग

Budaun News: आलू की टिक्की खिलाकर युवक को किया बेहोश, मकान में ले जाकर काट डाला गुप्तांग- किन्नर पर दर्ज हुई एफआईआर
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने उसावां निवासी किन्नर पर नशा देकर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक और युवक ने अलापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले किन्नर समेत तीन लोगों पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच में जुटी है।
सरकारी स्कूल में पेड़ों की नीलामी। 75000 लगी अंतिम बोली।।
अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह 17 मार्च को म्याऊं बाजार में गया था। यहां पर उसको उसावां निवासी किन्नर मिला। उसने उसे आलू की टिक्की खिलाई और पीने को पानी दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसावां के एक मकान में ले जाकर उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने आरोपी किन्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।