आपराधउत्तर प्रदेश

Budaun news: शराब पीकर अक्सर झगड़ता था हत्यारोपी पुत्र, पिता को पता नही था कि उसका पुत्र ही एक दिन उसका हत्यारा बनेगा,

Budaun news: शराब पीकर अक्सर झगड़ता था हत्यारोपी पुत्र, पिता को पता नही था कि उसका पुत्र ही एक दिन उसका हत्यारा बनेगा,

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पुत्र गांव से फरार चल रहा है।

दहगवां| जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दहगवां में कुल्हाडी व ईंट से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला आरोपी किशनलाल अक्सर ही शराब पीकर घर आता था। रोजाना ही उसकी इस बात को लेकर पिता होरीलाल से झगड़ा होता था। शुक्रवार रात थी जब दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी तो होरीलाल की पत्नी रामा देवी कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए तो उन्हें लगा कि झगड़ा खत्म हो गया। उन्हें क्या पता था कि उनके ही बेटे ने अब उनके पति को हमेशा के लिए खामोश कर दिया है। रात करीब तीन बजे कमरे से बाहर आई तो पति का शव देखा होश उड़ गए। चारपाई पर होरीलाल का शव पड़ा था। उन्होंने किशनलाल को आवाज दी लेकिन वह घर में मौजूद नहीं था।2b3ac271 04fd 4d21 b4e2 386e9dfa4e67 1679120171003होरीलाल का घर गांव से बाहर है इसलिए रामा देवी दिन निकलने का इंतजार करती रहीं। सुबह करीब पांच बजे लोग खेतों की ओर निकलने तो रोने की आवाज सुनकर उनके घर पहुंचे। ग्रामीणों ने एक दिन पहले ही मजदूरी करने गए होरीलाल के बेटे मनोज को सूचना दी तो मनोज मौके पर पहुंच गया। सूचना पर एसएचओ मनोज कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। होरी लाल के छोटे बेटे मनोज की तहरीर पर आरोपी किशनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस ने मौके से बरामद की ईंट और कुल्हाड़ी:- घटनास्थल पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने आशंका जताई कि चारपाई के पास पड़ी कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। पुलिस ने कुल्हाड़ी को देखा तो उस पर खून का धब्बा नहीं था। पास में पड़ी ईंट पर खून के धब्बे थे, इससे ईंट से हमला कर हत्या करने के बात सामने आई। हालांकि पुलिस ने ईंट के साथ ही कुल्हाड़ी भी कब्जे में ले ली है।b1040cb6 efb4 414d 876c 6447e4829157 1679120171003सीबीगंज से आकर बसे थे दहगवां में:- होरीलाल मूलरूप से बरेली के सीबीगंज के रहने वाले थे। वह परिवार समेत काफी समय पहले दहगवां में आकर बस गए थे। यहां पर होरीलाल फेरी लगाकर गजक बेचते थे। हत्यारोपी किशनलाल भी गजक बेचता था। गजक बेचकर ही परिवार का गुजारा चल रहा था। छोटा बेटा मनोज मजदूरी करता है। आसपास के लोगों ने बताया कि किशनलाल शराब पीने का आदी है और वह आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था।

अक्सर बाप-बेटे में होता था विवाद:- ग्रामीणों के मुताबिक शराब के नशे में आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था। मामूली बात पर ही कई बार गांव में दोनों के बीच मारपीट हुई थी। रामा देवी भी रोज-रोज के इस विवाद से परेशान थीं। शुक्रवार रात भी शराब के नशे में ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। हत्यारोपी किशनलाल ने ईंट मारी तो होरी लाल घायल होकर चारपाई पर गिर पड़े थे। इसके बाद उनकी चीख भी नहीं निकली। रामा देवी समझीं कि अब दोनों का विवाद शांत हो गया और कमरे से बाहर आकर नहीं देखा।
दहगवां में होरी लाल और उनके बेटे किशनलाल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। किशनलाल ने पिता के सिर पर ईंट से प्रहार किया, इससे उनकी मौत हो गई। मौके पर कुल्हाड़ी भी मिली है, लेकिन उस पर खून के निशान नहीं मिले हैं, इससे साफ है कि घटना में कुल्हाड़ी का प्रयोग नहीं किया गया है। किशनलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है। – अजय प्रताप, एसपी देहात

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper