Budaun News: ट्रांसफॉर्मर के पास टॉयलेट कर रहे अधेड़ की करंट लगने से हुई मौत, करंट लगते ही खंभे से चिपक गया था मृतक

Photo of author

By JAY KISHAN SAINI

Budaun News: ट्रांसफॉर्मर के पास टॉयलेट कर रहे अधेड़ की करंट लगने से हुई मौत, करंट लगते ही खंभे से चिपक गया था मृतक

JAY KISHAN SAINI

Budaun News: ट्रांसफॉर्मर के पास टॉयलेट कर रहे अधेड़ की करंट लगने से हुई मौत, करंट लगते ही खंभे से चिपक गया था मृतक

बदायूं। एक व्यक्ति की छोटी सी गलती उसके लिए मौत का सबब बन गई। वह ट्रांसफॉर्मर के पास टॉयलेट कर रहा था। इसी दौरान अधेड़ करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

लोटनपुरा तिराहे के पास ट्रांसफॉर्मर के पास टॉयलेट कर रहे करीब 50 वर्षीय अधेड़ की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद पोल से चिपके शव को हटाया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के लोटनपुरा तिराहे पर एक व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर के पास पेशाब कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद शव को पोल से हटाया। सदर कोतवाल राजकुमार तिवारी ने बताया कि आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकती है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Leave a comment