उत्तर प्रदेश

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव में हुआ खूनी संघर्ष:- पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से चार लोगों की मौत, तीन घायल –

गांव के ही अमर सिंह और महिपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोपहर के समय दोनों ही पक्ष खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच गाली-गलौज के बाद फायरिंग हो गई

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव में हुआ खूनी संघर्ष:- पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से चार लोगों की मौत, तीन घायल –

गांव के ही अमर सिंह और महिपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोपहर के समय दोनों ही पक्ष खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच गाली-गलौज के बाद फायरिंग हो गई

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भक्ता नगला में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।8351817e a07b 4e7b 9758 a6c97dcc94acबताया जा रहा है कि गांव के अमर सिंह और महिपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोपहर के समय दोनों ही पक्ष खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच गाली-गलौज के बाद फायरिंग हो गई। दोनों ओर से चली गोली में अमर सिंह का भाई 30 वर्षीय रेशम पाल, महिपाल का बेटा 15 वर्षीय जयप्रकाश, उसका भतीजा 22 वर्षीय सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।  तो वहीं इस गोलीबारी में अमर सिंह, उसका भाई 25 वर्षीय राधेश्याम, महिपाल और महिपाल का भतीजा 24 वर्षीय हरिओम घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात अजय प्रताप और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।f58a9b19 dc7a 45e9 a955 ba063f9c2fb2पुलिस की जीप से लाए गए घायल:‌ जरीफनगर के गांव आरिफपुर भक्ता नगला में दो पक्षों के बीच जब खूनी संघर्ष हुआ और घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में अधिकारी गांव पहुंचे तो घायलों को पुलिस जीप में ही तत्काल लेकर जिला मुख्यालय लेकर आए और उपचार दिलाया।samar india 7खेत का विवाद बन गया जानलेवा:- आरिफपुर भक्ता नगला में खूनी संघर्ष का मामला हुआ है। अब तक की जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की माने तो दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। यह पुरानी रंजिश खेत के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बनी हुई है। मेड़ विवाद दोनों पक्षों के बीच चल रहा था और बुधवार को खेत पर खाद लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। नौबत खूनी संघर्ष तक पहुंची और चार लोगों की जान चली गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper