Trending Newsउत्तर प्रदेशकरियर/जॉब्स

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक,जिलाध्यक्ष ने कहा कि – हर निकाय में वार्ड स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किये जायेंगे,

जिलाध्यक्ष ने कहा कि - हर निकाय में वार्ड स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किये जायेंगे,

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक,जिलाध्यक्ष ने कहा कि – हर निकाय में वार्ड स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किये जायेंगे,

 बदायूं। भाजपा कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर पालिका परिषद बदायूं की बैठक में चुनाव की रणनीति बनी और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचने के लिए कहा गया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने चुनाव तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि हर निकाय में वार्ड स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किये जायेंगे। जिसमें सांसद, विधायक, एमएलसी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर व समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विकास कार्यों से संबंधित जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण की पहल होगी। पार्टी अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिये भी जनता के बीच पहुंचकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और भाजपाई निकाय में बीते पांच वर्ष में हुए कार्य को बताएंगे।

समितियों का हुआ गठन:- जिला संयोजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य ने कहा चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति, बूथ समिति, वार्ड समिति का गठन कर लिया गया है और पत्र समिति गठन का कार्य तेजी से चल रहा है। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये गए कार्यों और सम्पर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य एवं सामूहिकता की नीति के आधार पर पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, मनोज गुप्ता, पंकज शर्मा व कन्हईलाल गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + five =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper