Bisauli News: चार युवकों ने नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों को भी पीटा
किशोरी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें तीन सगे भाई हैं, चौथा आरोपी उनका बहनोई बताया जा रहा है। तीन आरोपी पुलिस हिरासत में-
Bisauli News: चार युवकों ने नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों को भी पीटा
किशोरी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें तीन सगे भाई हैं, चौथा आरोपी उनका बहनोई बताया जा रहा है। तीन आरोपी पुलिस हिरासत में-
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों ने किशोरी को खेत में पकड़ लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों को भी पीटा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया है।
बिसौलौ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इनमें तीन सगे भाई हैं, चौथा आरोपी उनका बहनोई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जीजा-साले समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार रात की है घटना :- पीड़िता का आरोप है कि वह मंगलवार की देर रात खेत पर शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के ही इसरार पुत्र अशर्फी उसका भाई अबरार, आरिफ और बहनोई तसलीम ने उसको खेत में दबोच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसको लेकर आढ़त में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर-शराबे पर किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मौके पर ही आरोपियों की पिटाई की। इसके बाद अन्य आरोपी फरार हो गए और असरार को उन्होंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार हुए अबरार और उसके बहनोई तसलीम को भी गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।