भारतीय किसान यूनियन असली ने किया महापंचायत का आयोजन;क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के निराकरण की मांग
भारतीय किसान यूनियन असली ने किया महापंचायत का आयोजन;क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के निराकरण की मांग
हसनपुर
सैदनगली नगर पंचायत के सब्दलपुर शर्की की मढ़ैया में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन असली के नेतृत्व में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की गई।
महापंचायत में मुख्य रूप से सबदलपुर शर्की की मढैया में प्रस्तावित कूड़ा घर का मुद्दा छाया रहा। पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी हरपाल सिंह ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आप यदि गांव का विकास चाहते हैं तो गांव में स्टेडियम, पार्क, अस्पताल, गौशाला आदि बनवाएं। कूड़ा घर बनवाना विकास नहीं कहलाता।
युवा मंडल महासचिव चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि 4 महीने तक गन्ना किसानों को धोखा दिया जा रहा है और कोई भी मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है। जो सरकार 15 दिनों में पेमेंट दिलाने का वादा करती है लेकिन किसानों का गन्ना मिलों पर करोड़ों रुपए बकाया है। लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पंचायत में चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो तहसील हसनपुर में बड़े लेवल पर संयुक्त किसान मोर्चा की एक संयुक्त महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
महापंचायत में मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, जिला अध्यक्ष महावीर सिंह, समर पाल सिंह चेतन सिंह चौधरी अर्जुन सिंह मोनू गंगाराम सिंह सचिन चौधरी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।