उत्तर प्रदेश

होली पर सुरक्षा को लेकर सात जोन में बंटा बदायूँ जनपद, नो एंट्री भी रहेगी लागू- पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

हर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सभी स्थानों को चिह्नित किया गया है।

होली पर सुरक्षा को लेकर सात जोन में बंटा बदायूँ जनपद, नो एंट्री भी रहेगी लागू- पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

बदायूं। होली पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों पर होलिका दहन के दिन पुलिस का पहरा रहेगा। इससे पहले बाजारों में जाम से निपटने के लिए नो एंट्री प्रभावी की जाएगी।

होली की तैयारियां सभी विभाग कर चुके हैं। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया है तो खाद्य सुरक्षा विभाग भी रोजाना मिलावटखोरी रोकने के लिए छापे मार रहा है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर को सात जोन में बांटा गया है। हर जोन में मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा जो स्थान संवेदनशील, अतिसंवेदनशील हैं, वहां विशेष निगरानी की जाएगी। होलिका दहन पुलिस की निगरानी में ही होगा।

इन स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी:- शहर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सभी स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसमें शहर के मोहल्ला कबूलपुरा, सोथा, लालपुल, खंडसारी, नई सराय, शहबाजपुर मोहल्ले में विशेष निगरानी रहेगी। यहां पर जोन मजिस्ट्रेट के साथ-साथ उनके सहयोगी सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। ऐसे में अगर कोई खुराफात करता है तो उसको तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

रविवार से बाजारों में वाहनों की होगी नो एंट्री:- होली के बाजारों को जाम से मुक्त कराने के लिए वाहनों की नो एंट्री रहेगी। प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा तक को नहीं घुसने दिया जाएगा। पांच मार्च से होली तक बाजारों में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में टिकटगंज चौराहे से ही वाहनों की नो एंट्री होगी। घंटाघर से छह सड़का की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर पर ही रोक दिया जाएगा। घंटाघर पर बनी पार्किंग में ही यह वाहन खड़े कराए जाएंगे। इधर, जालंधरी सराय चौराहे से ही वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह सुभाष चौक से सराफा बाजार और बड़े बाजार के लिए वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।

होली पर पूरे दिन होगी पानी की सप्लाई:- होली को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए शुक्रवार से ही नियमित सफाई अभियान शुरू कराया गया है। ईओ डॉ. दीप कुमार ने बताया कि होली पर पूरे दिन पानी की सप्लाई चालू रहेगी। होली से पहले ही जहां पर जलभराव की स्थिति है वहां से जलभराव दूर कराया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + thirteen =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper