उत्तर प्रदेश

दिल्ली रूट की रोडवेज बस में बिना टिकट 29 सवारियां पकड़े जाने के मामले में बदायूं डिपो के एआरएम निलंबित, रोडवेज बस चालक व परिचालक भी रूट से हटाए गए

परिवहन निगम मुख्यालय स्तर से की गई कार्यवाई

दिल्ली रूट की रोडवेज बस में बिना टिकट 29 सवारियां पकड़े जाने के मामले में बदायूं डिपो के एआरएम निलंबित, रोडवेज बस चालक व परिचालक भी रूट से हटाए गए, परिवहन निगम मुख्यालय स्तर से की गई कार्यवाई

जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

बदायूं। दिल्ली रूट की रोडवेज बस में बिना टिकट 29 सवारियां पकड़े जाने के मामले में बदायूं डिपो के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी चालक सीमा वली और परिचालक गुलाम नवी को रूट से हटा दिया गया है। इनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल बदायूं डिपो का चार्ज कपिल वार्ष्णेय को दिया गया है। कार्रवाई परिवहन निगम मुख्यालय स्तर से की गई है।

बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में सोमवार को बिसौली के पास यातायात निरीक्षक प्रवर्तन लक्ष्मण सिंह ने बिना टिकट 29 सवारियां पकड़ी थीं। बदायूं डिपो की इस बस में कुल 69 सवारियां और एक बच्चा था। इनमें टिकट 40 सवारियों के ही बनाए गए थे। बस में चालक सीमा वली और परिचालक गुलाव नवी था। यातायात निरीक्षक को बस में बड़ी संख्या में बिना टिकट सवारियां होने की सूचना मिली। उन्होंने बस का पीछा किया और बिसौली के पास बस को रोक लिया। यातायात निरीक्षक ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ इस संबंध में रिपोर्ट मुख्यालय भी भेज दी।इतनी बड़ी संख्या में बिना टिकट सवारियां पकड़े जाने को मुख्यालय ने गंभीरता से लेते हुए इसके लिए बदायूं डिपो के एआरएम विनोद कुमार शुक्ला को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाया। ऐसे में एआरएम को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल स्थानीय स्तर पर कपिल वार्ष्णेय को बदायूं डिपो का चार्ज दिया गया है। बुधवार को उन्होंने डिपो कार्यालय पहुंच कर चार्ज संभाल लिया। विनोद कुमार शुक्ला ने जुलाई के पहले सप्ताह की बदायूं डिपो के एआरएम पद का चार्ज संभाला था।
बदायूं डिपो में एआरएम रहे लक्ष्मण सिंह पर भी आरोप लगाए:- यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह जुलाई तक बदायूं डिपो के एआरएम रहे थे। उनके बाद बदायूं डिपो का चार्ज विनोद कुमार शुक्ला को मिला था। बदायूं में तैनाती के दौरान लक्ष्मण सिंह पर कई आरोप लगे थे। अब ताजा मामले में बस चालक सीमा वली और गुलाम नवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप है कि बस में सवारियां बेटिकट नहीं थीं। लक्ष्मण सिंह वे-बिल आदि छीनकर ले गए। आरोप है कि रंजिशन उनकी बस को चेक करने के बाद बेटिकट सवारियां होने का आरोप लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper