पशु-प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने विशालकाय अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा,
विशालकाय अजगर को पकड लिया। इसी दौरान विशालकाय अजगर ने उनके अंगूठे में भी काट लिया। लेकिन उन्होने हिम्मत नही हारी

पशु-प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने विशालकाय अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा,
बदायूँ। बिसौली रोड पटेल चौक के समीप आलू के कोल्ड स्टोर में बने बोरियों के गोदाम में आज अचानक एक विशालकाय अजगर निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने जब अजगर को देखा तो वह सन्न रह गए। देखते ही देखते विशालकाय अजगर को देखने बाले की काफी भीड जुट गई। तभी वहां मौजूद एक कर्मचारी ने पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को फोन कर सूचना दी। विकेंद्र शर्मा तुरंत सूचित स्थान पर पहुंच गए जहां उन्होने देखा कि एक विशालकाय अजगर बोरियों के गठ्ठर मे छुपा हुआ बैठा है। जो इधर-उधर भागने की फिराक मे है।पशु प्रेमीविकेंद्र शर्मा ने बडे साहस से विशालकाय अजगर को पकड लिया। इसी दौरान विशालकाय अजगर ने उनके अंगूठे में भी काट लिया। लेकिन उन्होने हिम्मत नही हारी अजगर को पकडने के उपरांत ही उन्होने शीघ्र इसकी सूचान वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर जा पहुंची जहां पशु प्रेमी की मदद से विशालकाय अजगर को पकडने के बाद वन विभाग ने जंगल में ले जाकर विशालकाय अजगर को छोडने के बाद राहत की सांस ली। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा द्धारा किए गए इस साहस कार्य की लोगों ने जमकर प्रशंसा की। आपको बता दे कि पशु प्रेमी बेजुबानों जानवरों के मसीहा बने हुए है।