बाइक का चालान करने पर गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, व कई वाहन तोड़े, पुलिस बल ने भी प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा व कई लोगो को किया गिरफ्तार,
पुलिस बल ने भी प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा व कई लोगो को किया गिरफ्तार,

बाइक का चालान करने पर गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, व कई वाहन तोड़े, पुलिस बल ने भी प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा व कई लोगो को किया गिरफ्तार,
जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
बदायूं। ककराला कस्बे में शुक्रवार रात बवाल हो गया। बाइक का चालान होने पर गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस टीम के समझाने की कोशिश पर प्रदर्शन करने वालों ने उन पर पथराव कर दिया। कई वाहन तोड़ डाले। दुकानों में ईंट पत्थर मारे। काफी दूर तक पुलिस को दौड़ाया। बाद में पहुंचे अन्य पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोग पकड़े गए। कस्बे में तनाव की वजह से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला और ककराला चौकी पुलिस ककराला में पैदल गश्त कर रहे थे। गश्त के समय उन्होंने कस्बा निवासी रिहान पुत्र यूनुस शाह की बाइक रोकी। उसकी जांच करने के लिए कहा। कागज न होने पर पुलिस ने बाइक का चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद रिहान ने तमाम लोगों को बुलाकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसमें कई वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। पुलिस वालों पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिस को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। काफी दूर तक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ाया। इस दौरान उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। कई दुकानों पर भी ईंट-पत्थर बरसाए। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर एसपी वर्मा समेत कई सीओ और कई थानों से पुलिस बल पहुंच गया। उसके बाद पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस ने बाइक सवार, उसके भाई और पिता समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ककराला कस्बे में शुक्रवार शाम सीओ पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक रोकी थी। बाइक सवार ने विरोध करते हुए तमाम लोगों के साथ सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जब समझाने की कोशिश की तो पथराव कर दिया। इसमें वीडियो फुटेज के आधार पर चेहरों की पहचान कराई जा रही है। एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी