Amroha News-अमरोहा -जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली की जाए।
डीएम ने भू राजस्व, परिवहन, स्टांप, आबकारी, खनिज, नगर निकाय, गन्ना, वाणिज्य कर, मंडी, सिंचाई, बांट माप, बैंक, विद्युत एवं अन्य विभिन्न विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि जो शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया जाए उसी के सापेक्ष सभी विभाग प्रगति प्राप्त करें इसके किये अभी से कार्येयोजना बना ले। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि आरसी वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। तहसीलदार वसूली पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों में दायरे के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित कराएं। साथ ही पुराने वादों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि समय सीमा निर्धारित कर आरसी का मिलान कर विसंगतियां दूर करते हुए वसूली करें।
जिलाधिकारी ने विद्युत, वानिकी, मंडी समिति, बाट माप विभाग, सिंचाई, खनिज, स्टाम्प एवं निबंधन और वाणिज्य कर की कम वसूली होने पर निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष अभियान चलाते हुए वसूली की जाए। डीएम ने अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

