बिहार दौरे के दौरान लालू से अधिक नितीश पर गरजे अमित शाह
Amit Shah roared on Nitish more than Lalu during Bihar tour
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उनके तेवर बदले बदले से नजर आ रहे थे। लौरिया से पटना तक बीजेपी के चाणक्य काफी आक्रामक अंदाज में दिखे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव से अधिक कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनाया।
विपक्षी लगे है एकता की कोशिश में
इतना ही नहीं इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की छवि को धूमिल करना चाहते हैं, जो कि बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी एकता की कोशिश में लगे हैं। अमित शाह ने इसके लिए कथित जंगलराज का सहारा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर अमित शाह, दोनों ही कल की रैली से पहले तक नीतीश कुमार पर सीधा हमला करने से परहेज किया करते थे।
आगे अमित शाह ने नीतीश पर जुबानी आक्रमण का एक भी मौका नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं, 2024 की लड़ाई जीतने के लिए बीजेपी की नजर बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर है। यहां अगर महागठबंधन मजबूत होता है तो बीजेपी की राह मुश्किल हो सकती है। यही वजह है कि अमित शाह ने नीतीश कुमार की सुशासन की छवि को कल नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने आरजेडी के शासनकाल का सहारा लिया।
शाह ने बताया जेडीयू को पानी और आरजेडी को तेल
वहीँ दूसरी ओर आपको बताते चले कि अमित शाह ने शनिवार को बेतिया के लौरिया स्थित साहू जैन हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में 2024 का चुनावी शंखनाद करते हुए बिहार की महागठबंधन सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि यह तेल व पानी का गठबंधन है। इसमें जदयू पानी और राजद तेल है। अमित शाह ने कहा कि लालटेन से धधक उठ रही है। इससे पूरा राज्य धधक रहा है।
नितीश पर कसा तंज
बिहार की जनता 2024 में लालटेन की लौ बुझा देगी। गृहमंत्री ने तंज कसा कि नीतीश ने लालू प्रसाद यादव से गुप्त समझौते के तहत तेजस्वी को कुर्सी सौंपने का वादा किया है। हर दूसरे दिन राजद के लोग उनसे कुर्सी सौंपने की तारीख पूछ रहे हैं, लेकिन वे नहीं बताते। उन्हें राजनीति में पारदर्शिता रखते हुए तेजस्वी को कुर्सी सौंपने की तारीख बता देनी चाहिए। शाह ने यह भी कहा कि अब नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।