उत्तर प्रदेश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के हालातों का जायजा लेने देर शाम सड़कों पर उतरे एडीजी बरेली जोन, स्थानीय लोगों से सीधे तौर पर किया संवाद

सुरक्षा व्यव्स्था को लेकर शहर के हालातों का जायजा लेने देर शाम सड़कों पर उतरे एडीजी, स्थानीय लोगों से सीधे तौर पर किया संवाद

जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 बदायूं। मंगलवार रात शहर के बाजार समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था किस हद तक चौकस है, यह देखने एडीजी बरेली जोन राजकुमार यहां जा पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के हालात का जायजा लेने के साथ ही लोगों से सीधे तौर पर संवाद किया। इस दौरान एडीजी ने यह भी जाना कि आम आदमी किस तरह की कानून व्यवस्था चाहता है।976f4cc3 33e9 4ebd 96c2 6e32e6b5a1ab 1668530164918एडीजी बरेली जोन मंगलवार को यहां पुलिस की बरेली जोन की अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने अधीनस्थों की बैठक लेकर जिले की मौजूदा आपराधिक वारदातों और उनके वर्कआउट की प्रगति पर नजर डाली। वहीं अफसरों का थानेदार से लेकर सिपाही तक कैसा तालमेल है इन हालात को भी भांप लिया।53dd7575 b36a 40f1 a5e8 bb462115716a 1668530164918शाम को सड़क पर उतरे एडीजी:- देर शाम एडीजी शहर के मुख्य बाजार पहुंचे यहां उन्होंने पैदल मार्च निकाला। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी उन्होंने पैदल गश्त की। इस दौरान जो संदिग्ध लोग मिले उनसे पूछताछ की गई। जबकि आम आदमी से भी वह सीधे तौर पर रूबरू हुए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper