उत्तर प्रदेश

आवारा पशुओं ने उड़ाई किसान की नींद

समर इंडिया।धर्मवीर निगम।

ऊंचागांव।संवाददाता।

 

 

बुलंदशहर।

ऊंचागांव। क्षेत्र में आवारा पशुओं ने किसानों की नींद उड़ा दी है। जिस तरह से आवारा पशु किसानों की हरी भरी फसलों को उजाड़ने में लगे हैं। हर किसान अपनी गेंहू की फसल को बचाने में लगे हैं रात में अपने खेतों पर पहरा दे रहे हैं जिससे फसल बच सकें। प्रधान से लेकर ब्लॉक अधिकारी अनजान बने हुए हैं। किसानों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए ब्लॉक अधिकारियों से काफी शिकायत की है लेकिन किसानों की कोई सुनने को तैयार नहीं है। एक सप्ताह पहले आवारा पशुओं ने नगला मदारीपुर निवासी रामभूल सिंह की छः बीघा गेंहू की फसल उजाड़ दिया था।दुःखी किसान ने अपनी आवारा पशुओं द्वारा उजाड़ी गेंहू की फसल को जुतवा दिया था।

सरकारी स्कूल में पेड़ों की नीलामी। 75000 लगी अंतिम बोली।। 

ऊँचागांव क्षेत्र में आवारा पशुओं ने काफी आतंक मचा रखा है। किसान अपने खेतों पर जाने से डरने लगे हैं क्योंकि आवारा पशुओं का झुण्ड इतना खतरनाक हो रहे हैं कि अगर कोई किसान उनको भगाता है तो सीधा मारने के लिए दौड़ते हैं और किसान को अपनी जान बचाने के लिए छुपना पड़ता है। किसानों की सरकार व अधिकारियों से मांग है कि इन आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए जिससे किसानो की फसल बर्बाद होने से बच सके।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper