राजनीति

निकाय चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी का अमरोहा नगर पालिका में कार्यकर्ता सम्मेलन

निकाय चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी का अमरोहा नगर पालिका में कार्यकर्ता सम्मेलन

*निकाय चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी का अमरोहा नगर पालिका में कार्यकर्ता सम्मेलन*

 

नगर पालिका में फैली गंदग़ी झाड़ू से साफ़ करेगी आम आदमी पार्टी- इंजीo मोहम्मद हैदर

 

रोहिलखंड प्रांत के जनपद अमरोहा में आम आदमी पार्टी ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन प्रान्त अध्यक्ष इंजीo मोहम्मद हैदर व अमरोहा की निकाय चुनाव प्रभारी नरगिस खान की अगुवाई में जनपद अमरोहा की स्थानीय इकाई के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से अमरोहा जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन तथा एक पदयात्रा का आयोजन किया।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रूपचंद चौहान ने निकाय चुनाव में अमरोहा से नामांकन भरने वाले कार्यकर्ताओं के नामांकन दिए तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।

 

इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष इंजीo मोहम्मद हैदर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इंजीo मोहम्मद हैदर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार देश की सबसे ईमानदार पार्टी आगामी निकाय चुनाव में सभी जिलों के समस्त नगर पालिका, नगर निगम, व नगर पंचायत की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतार रही है। अति आवश्यक है कि अधिक से अधिक संख्या में निकाय चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया जाए और समस्त सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मजबूत तरीके से चुनाव लड़ाया जाए।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अभी तक नगर पालिका में जो लूट खसोट होती आ रही है आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ऐसा नहीं होगा। जनता का पैसा जनता के कार्यों में लगाया जाएगा। भ्रष्टाचार का जड़ से अंत तय है। इंजीo मोहम्मद हैदर ने कहां की दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में सरकार काम कर रही है और यदि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को सशक्त जीत हासिल होती है तो उत्तर प्रदेश का भी जड़ मूल दिल्ली की तर्ज पर पूर्ण रूप से बदला हुआ मिलेगा। फ्री बिजली, फ्री शिक्षा और फ्री इलाज का केजरीवाल मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा हो या नगर पालिका से जुड़ी अनेक समस्याओं सभी का निपटारा तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराना तय किया जाएगा। इसलिए समस्त कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर विजयी होकर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराएं।

 

इस अवसर पर निकाय चुनाव प्रभारी नरगिस खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी निकाय चुनाव से संबंधित पार्टी के दिशा निर्देश को कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए एक प्रयोगशाला की तरह कार्य करेगा और निकाय चुनाव की जीत आने वाले लोकसभा चुनाव की नीव की तरह कार्य करेगी।

इसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने इंजीo मोहम्मद हैदर की अध्यक्षता में नगर मैं “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” पदयात्रा निकाली जो नगर के मुख्य बाजारों और मार्गो से होते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन मे भाग लेने वाले लोगो मे मौ॰ आमिर पूर्व प्रदेश सचिव व प्रभारी सम्भल, रूपचन्द चौहान जिलाध्यक्ष, रियाज अहमद सचिव, मुजीब खान नगर अध्यक्ष, फैसल खान जिलाध्यक्ष(अ.प्र.), जुलफिकार , तन्ज़ीम हुसैन, ब्रह्मपाल सिंह जिलाध्यक्ष, नगमा सलमानी जिलाध्यक्ष (म.प्र.), कविता जिला उपाध्यक्ष(यू.प्र.), शाहिद हुसैन मिडिया प्रभारी, शावेज़ खान मुशताक अहमद, गौतम पाल जिलाध्यक्ष ((पं प्र) डॉक्टर जावेद, हरीश सैफी, दानिश सिद्दीकी, उमर उद्दीन, अकील अंसारी, फुरकान अहमद, आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

AMAN KUMAR SIDDHU

Aman Kumar Siddhu Author at Samar India Media Group From Uttar Pradesh. Can be Reached at samarindia22@gmail.com.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper