बिहारशरीफ में बम ब्लास्ट में 6 लोग घायल, सासाराम में धारा 144
6 people injured in bomb blast in Biharsharif, Section 144 in Sasaram

हाल ही में हुई बिहार में रामनवमी के बाद हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीँ दूसरी ओर ताज़ा खबर बिहारशरीफ और सासाराम से है। बिहारशरीफ में बम ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए। कुछ मोहल्लों में फायरिंग भी हुई। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं सासाराम में धारा 144 लागू है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज सासाराम आना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया है।
बिहारशरीफ में दो समुदायों में झड़प
आपको बताते चले कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बिहारशरीफ में दो समुदायों में झड़प के दूसरे दिन शनिवार की देर शाम फिर स्थिति बिगड़ गई। गगन दीवान मोहल्ले के बाद शहर के बनौलिया, बड़ी सकुनत व पहरपुरा में शरारतीतत्वों ने कई राउंड फायरिग की। गोली लगने से पहरपुरा निवासी गुलशन कुमार व खासगंज निवासी प्रोफेसर शकील अहमद घायल हो गए।
ये भी पढ़े – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यकारिणी का किया विस्तार
शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा
इतना ही नहीं इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। डीएम ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहारशरीफ के शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ और सासाराम की घटना पर कहा कि कोई जान-बूझकर इस तरह का काम कर रहा। अधिकारियों को गड़बड़ी करने वालों का पता लगाने को कहा गया है। सरकार अलर्ट है।
ये भी पढ़े
आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरे परिवार को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूँ पुलिस,
भारी पुलिस बल तैनात
आपको बताते चले कि इससे पहले उपद्रव के आरोप में बिहारशरीफ में 27 और सासाराम में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों जिलों में संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है। अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद है। उपद्रव की सूचना मिलते ही डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचे। बनौलिया मोहल्ला में भी अधिकारियों का दल पहुंचा और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
Source – amarujala