उत्तर प्रदेश

15 दिन पहले ससुराल से लापता विवाहिता का नही लग पा रहा सुराग, पुलिस जांच से मुकरी।  

15 दिन पहले ससुराल से लापता विवाहिता का नही लग पा रहा सुराग, पुलिस जांच से मुकरी।

जयकिशन सैनी

बदायूँ। थाना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कांसी से 15 दिन पहले एक विवाहिता लापता हो गयी। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को इसकी कोई जानकारी नहीं दी। जब बेटी से बात नहीं हो सकी तो उसकी मां ने गांव जाकर जानकारी कि तो पति कोई जवाब नहीं दे सका। महिला ने कोतवाली पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी। पुलिस ने न तो मौका मुआयना कर जांच की न ही उसकी गुमशुदगी दर्ज की। गुरुवार को महिला ने सीओ दातागंज को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली दातागंज के गांव कांसी निवासी महिला नरायनी ने सीओ दातागंज को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने अपनी बेटी किरन की शादी पांच माह पहले कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गढ़ा निवासी चंद्रपाल के साथ की थी। रक्षाबंधन पर राखी बांधने किरन कांसी अपने मायके आयी थी और 13 अगस्त को ससुराल चली गयी। उसके बाद से किरन की उससे बात नहीं हो पायी। चंद्रपाल से बात हुई तो वह कुछ सही जवाब नहीं दे सका। महिला नरायनी गांव गढ़ा पहुंची और जानकारी की तो ससुराल वाले कोई सही बात नहीं बता पा रहे थे। कोतवाली जाकर पूरी घटना की तहरीर दी। पुलिस ने न तो जांच की न ही रिपोर्ट ही दर्ज की।दातागंज के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया, मामला संज्ञान में आया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
E-Paper