सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पेराई सत्र शुरू किया
सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पेराई सत्र शुरू किया
हसनपुर पहुंचे प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री : बोले… 3 चरणों में शुगर फैक्ट्री का प्रारंभ किया जाता है, जिसमें सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पेराई सत्र शुरू किया
हसनपुर
उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी शुक्रवार को हसनपुर पहुंचे। उन्होंने हसनपुर चीनी मिल का निरीक्षण किया । उनके हसनपुर पहुंचते ही भाजपा विधायक एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को आगे बढ़ाने, गन्ना मूल्य बढ़ाने और नई चीनी मिलों को लगाने का काम कर रही है। उन्होंने पिछली सरकारों पर चीनी मिलों को बेचने का भी आरोप लगाया है। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पेराई सत्र सबसे पहले शुरू किया गया है।
आजम खां पर बोले मंत्री….जो जैसा करेगा, भगवान वैसा ही फल देगा
पत्रकार वार्ता में गन्ना मंत्री ने कहा कि गन्ना विभाग किसान की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है। गन्ने के उत्पादन और क्षेत्रफल में वृद्धि इसका प्रमाण है। दी किसान सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि इसमें हम 5 हजार टीसीडी की एक फैक्ट्री और लगा रहे हैं। इस तरह यह साढ़े सात हजार टीसीडी क्षमता की हो जाएगी। जिसमें हम एक दिन में 70 हजार से लेकर एक लाख कुंतल गन्ना एक दिन में पेराई कर सकेंगे। शुगर मिल की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है। तब से हसनपुर की चीनी मिलों में वृद्धि हुई है। किसानों का बकाया भुगतान समय से हुआ है और हो रहा है। बोले, पहले उत्तर प्रदेश देश में चीनी मिल के क्षेत्र में सिर्फ 28 प्रतिशत उत्पादन की हिस्सेदारी करता था।
28 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू हो चुका है पेराई सत्र : गन्ना मंत्री
लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है उसके बाद से 40 प्रतिशत उत्पादन का योगदान दे रहा है। गजरौला और हसनपुर की चीनी मिलों की भी क्षमता वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि आज 28 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र शुरू हो चुका है। उन्होंने आह्वान किया है कि आने वाले दो साल के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान 15 से 12 दिन के भीतर हो जाया करेगा। इसके साथ ही उन्होंने आजम खां के हेट स्पीच वाले मामले में कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, भगवान भी वैसी ही सजा देगा।
स्वागत करने वालों में यह लोग मौजूद रहे
स्वागत करने विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल नागर,महेश प्रजापति,योगेंद्र प्रजापति, राजपाल सैनी, उमा नागर, कविता सैनी, सोनिया प्रजापति, मयंक अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, संदीप गुप्ता, चंद्रपाल खड़गवंशी, सचिन गुप्ता,आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।