इंटर कॉलेज खन्दोई का जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण।
इंटर कॉलेज खन्दोई का जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण।
समर इंडिया।धर्मवीर निगम।
ऊंचागांव।संवाददाता।
बुलंदशहर।
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव खन्दोई जनता इंटर कॉलेज पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक टीम ने कॉलेज के अभिलेखों की जांच की है । उसी दौरान शिकायत कर्ताओ के बयान दर्ज किए।
गांव खन्दोई स्थित जनता इंटर कॉलेज के अभिलेखों की जाँच कराने के लिए गांव के लोगों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की थी। उसका संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम में विजेंद्र सिंह और राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य पुष्प कुमार ने कॉलेज पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। जिला टीम ने विद्यालय की कृषि भूमि से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई और शिकायत कर्ताओं के बयान दर्ज किए गए। इस मौके पर दयाराम पोसवाल हरप्रसाद सिंह विजयपाल सिंह सुरेश प्रधान वीरपाल भाटी पुष्पेंद्र तोमर मौजूद रहे